फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Administration's claims failed, ration dealers went on strikeAdministration's claims failed, ration dealers went on strike

Budaun News: प्रशासन के दावे फेल, हड़ताल पर गए कोटेदार

Mon, 21 Jul 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Administration's claims failed, ration dealers went on strikeAdministration's claims failed, ration dealers went on strike
जोगीपुरा में बंद पड़ी सरकारी उचित दर की दुकान। संवाद
बदायूं। जिले में रविवार से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण शुरू होना था, लेकिन कोटेदारों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते पहले दिन ही पूरी व्यवस्था चरमरा गई। राशन वितरण कराने के प्रशासन के फेल हो गए।
विज्ञापन

जिले के सभी कोटेदारों ने दुकानों के बाहर हड़ताल संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि लंबित मांगों के समर्थन में यह उनकी प्रदेशव्यापी हड़ताल है। ऐसे में उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। प्रशासन ने एक दिन पहले दावा किया था कि हर हाल में राशन वितरण कराया जाएगा। हड़ताल के चलते हजारों राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि तीन दिन में सभी कोटेदारों की बकाया धनराशि से नहीं दी गई तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा का कहना है वितरण को लेकर सोमवार को कोटेदारों से बात की जाएगी। उसके बाद वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed