फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Administered the 'two drops of life' to over two lakh children.

Budaun News: दो लाख से अधिक बच्चाें को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 28 Jun 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Administered the 'two drops of life' to over two lakh children.
दौरी नरोत्तमपुर में बच्चे को पल्स पोलियो की दवा पिलाते सीएमओ।संवाद
बदायूं/जगत। सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 2365 बूथों पर बच्चों का दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय दौरी नरोत्तमपुर में बच्चे को दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन जिलेभर में दो लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन जिलेभर में 2365 बूथों पर पल्स पोलिया अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम व अन्य लोगों के साथ दौरी नरोत्तमपुर के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां पर सीएमओ ने बच्चों को दवा पिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाई जानी चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में शून्य से पांच साल की उम्र के 5.27 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 215 ट्रांजिट टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल तक के बच्चों को पिलाई दवा
उसावां। ब्लाॅक क्षेत्र के सभी गांवों में दो बूंद पोलियो की दवा शून्य से पांच साल के बच्चों को पिलाई गई। पोलियो बूथ प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने इसकी शुरूआत की। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने उसहैत, कटरा सआदतगंज क्षेत्र में लगे पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। राजा नगला, अकबरपुर, रतेनगला, निरंजन नगला, भवन नगला, शंकरपुर, रसूलपुर सहित दर्जनों गांवों में बूथ लगाकर दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed