फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aditya came to the defense of father Shivpal, said - what is being publicized is not the statement given.

Budaun News: पिता शिवपाल के बचाव में आए आदित्य, बोले- जो प्रचारित किया जा रहा, वह बयान दिया ही नहीं

Sun, 07 Apr 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aditya came to the defense of father Shivpal, said - what is being publicized is not the statement given.
बदायूं। वोट देंगे तो ठीक है, नहीं देंगे तो हिसाब-किताब किया जाएगा। ऐसा कोई बयान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दिया ही नहीं। यह बात उनके बेटे और चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे आदित्य यादव ने शनिवार को कही।
विज्ञापन

वह बदायूं स्थित सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुल 25 सेकेंड का बयान काट छांटकर प्रसारित किया गया है। यह आधा-अधूरा बयान सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रायोजित किया गया है।
विज्ञापन

आदित्य यादव ने कहा कि अगर पूरा बयान सुनेंगे तो बात साफ हो जाएगी। बिसौली का वीडियो है, वहां की जनता ने जिन्हें सपा के टिकट पर विधायक चुना, वह पार्टी की नीतियों के विपरीत भाजपा का साथ दे रहे हैं। उन्होंने लालच में राज्यसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की। इसे लेकर ही शिवपाल सिंह यादव ने विस्तृत बयान दिया था। शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि जनता ने आशुतोष मौर्या को जिस उम्मीद के साथ वोट देकर बिसौली से विधायक चुना था, उन्होंने उस पर ही पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। यह चुनाव ऐसे लोगों से हिसाब-किताब करने का है जो निजी फायदे के लिए पार्टी की विचारधारा के विपरीत काम कर रहे हैं। उनसे हिसाब- किताब करने की जरूरत है। आदित्य ने कहा कि वह भी इस बात को डंके की चोट पर कह रहे हैं कि जनता अब ऐसे नेताओं का हिसाब किताब कर दे जो अपनी पार्टी की विचारधारा से हटकर जनता को धोखा दे रहे हैं और उसका भरोसा तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed