{"_id":"68fd2ce5b8b7d52f6d03973d","slug":"adg-inspected-the-kakora-fair-site-and-inquired-about-the-facilities-for-the-devotees-badaun-news-c-123-1-bdn1012-149638-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एडीजी ने ककोड़ा मेला स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एडीजी ने ककोड़ा मेला स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ली जानकारी
विज्ञापन
मेला ककोड़ा का मानचित्र देखते एडीजी रमित शर्मा। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
कादरचौक। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं हैं। शनिवार शाम एडीजी रमित शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ मेला स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
एडीजी ने चेंजिंग रूम, घाट क्षेत्र, पार्किंग, सड़क मार्ग, बिजली, जल आपूर्ति और अस्थायी शिविरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए, जिसके तहत चेंजिंग रूम के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा घेरा और भी मजबूत किया जाए।
एडीजी रमित शर्मा ने मेला परिक्षेत्र का मानचित्र देखकर सुरक्षा बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। गंगा घाटों पर भीड़ प्रबंधन, नावों की निगरानी, और स्नान क्षेत्र की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने साफ-सफाई पर बल देते हुए कहा कि नदी में गंदगी या कूड़ा करकट का प्रवाह बिल्कुल न हो, इसके लिए नगर पालिका व सफाई एजेंसियों की टीम चौकन्नी रहे। साथ ही, मेले में सभी प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को रात्रि में किसी तरह की असुविधा न हो।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए एडीजी ने निर्देश दिया कि चिकित्सक दल और एंबुलेंस हर समय सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस वाहनों के चालकों और चिकित्सकों के नाम, संपर्क नंबर और तैनाती स्थल की सूची सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए नियमित अनाउंसमेंट, खोया-पाया केंद्रों की स्थापना, और वालंटियर्स की टीमों की तैनाती की गई है। पुलिस बल को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी बिजयेन्द्र द्विवेदी, सीओ उझानी, सीओ मेला अशोक कुमार, मेला कोतवाल राजेन्द्र सिंह पुंडीर, एएमए दिनेश प्रताप सिंह, इंजीनियर पवन कुमार गोयल, जेई अक्षय रावत, रामसिंह, सुधीर यादव, मधुरेश गुप्ता, जसपाल यादव सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।