फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Additional security personnel deployed at the women's and district hospitals

Budaun News: महिला और जिला अस्पताल में तैनात हुए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी

Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Additional security personnel deployed at the women's and district hospitals
महिला अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड।
बदायूं। शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंची महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को झकझोर दिया है। इस शर्मनाक वारदात के बाद बदायूं में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में अब मुख्य गेट से लेकर डॉक्टरों के कक्षों, वार्डों और प्रसूति कक्षों तक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। देर रात ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और नर्सों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन सुरक्षा गश्त भी बढ़ाई गई है। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जाए और उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ओपीडी, इमरजेंसी गेट और पार्किंग स्थल पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। अस्पताल प्रशासन ने सीसी कैमरों की तकनीकी जांच कराई। जो कैमरे खराब मिले, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल परिसर में प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर आसानी से निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला मरीजों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। अस्पताल में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज कराई जा रही है। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बिना अनुमति अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। -डॉ. अमित वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed