फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   AD Health reached CHC, doctor was absent

Budaun News: एडी हेल्थ पहुंचे सीएचसी, चिकित्सक गैरहाजिर

Thu, 04 Sep 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
AD Health reached CHC, doctor was absent
उझानी। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी का बुधवार को निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत पर गौर करते हुए वह ओपीडी में पहुंचे तो उन्हें महिला चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिलीं। उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. तेजपाल राठौर के साथ पांच सदस्यीय विभागीय टीम बुधवार सुबह अस्पताल पहुंची। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार के कक्ष में उपस्थिति रजिस्टर चेक करने के बाद टीम ने वार्डों में भर्ती मरीजों और प्रसूताओं से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। प्रसूताओं से खाने और नाश्ते के बारे में भी पूछा गया। करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में निरीक्षण के दौरान उन्हें शौचालय में गंदगी नजर आई। सफाई कर्मियों को व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

ओपीडी में उन्हें महिला चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिलीं। अपर निदेशक को बताया कि महिला चिकित्सक ने रात्रिकालीन ड्यूटी की थी, सो वह अभी तक नहीं आई हैं। रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई। निरीक्षण के दौरान ही फतेहपुर निवासी प्रसूता सोनी ने एक नर्स पर वसूली का आरोप लगाते हुए अपर निदेशक से शिकायत की। वसूली के आरोप की जांच करके चिकित्साधीक्षक को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed