फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   AD Health found many flaws in four hours of inspection, no action was taken

Budaun News: एडी हेल्थ को चार घंटे के निरीक्षण में तमाम खामियां मिली, कार्रवाई कुछ नहीं

Fri, 10 Nov 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
AD Health found many flaws in four hours of inspection, no action was taken
जिला अस्पताल की ओपीडी में एडी हैल्थ के सामने व्यवस्थाओं पर सबाल उठाता युवक। संवाद
बदायूं। अपर निदेशक (एडी) हेल्थ पुष्पा पंत ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन जहां-जहां उन्हें लेकर गया, वहां तमाम खामियां मिलीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार घंटे के निरीक्षण में दो लोगों ने एडी हेल्थ से अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत भी की लेकिन इसे भी गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एडी हेल्थ एक बजे सीएमएस डाॅ. कप्तान सिंह के कक्ष में पहुंचीं। वहां उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ एक घंटे बैठक की। करीब दो बजे अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने पंजीकरण कक्ष में पहुंचकर एक माह में पंजीकृत मरीजों का ब्योरा देखा। इसके बाद ओपीडी पहुंचीं, वहां कक्षों में चिकित्सक मौजूद मिले, लेकिन मरीजों की संख्या कम थी। फिर सीटी स्कैन, औषधि भंडार कक्ष, इमरजेंसी और वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी पहुंचीं। तब तक कर्मचारी ताले डालकर जा चुके थे। ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टरों से ऑपरेशन से संबंधित जानकारी ली। डेंगू के एक वार्ड में मच्छरदानी लगी नहीं मिलीं। बर्न वार्ड के अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं को भी परखा। कुछ लोगों ने शिकायतें भी की लेकिन इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, डॉक्टर रियाज और डॉक्टर नरेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। यहां व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया। दिवाली पर आग से होने वाले हादसों को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी की, कुछ कमियां मिलीं हैं, जिन्हें दूर करने करने के निर्देश दिए। - डॉ. पुष्पा पंता, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed