{"_id":"692b2b9c081c48ef56055781","slug":"action-taken-against-trading-firms-rs-1373-lakh-recovered-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151895-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: व्यापारिक फर्मों पर कार्रवाई, 13.73 लाख रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: व्यापारिक फर्मों पर कार्रवाई, 13.73 लाख रुपये वसूले
विज्ञापन
बदायूं। राज्य कर विभाग ने जीएसटी बकाया वसूली के लिए जिले में व्यापक अभियान चलाया। कई कस्बों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में विभागीय टीमों ने बकायेदार व्यापारिक फर्मों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। मौके पर ही 13.73 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
राज्य कर विभाग के उपायुक्त के नेतृत्व में सहायक आयुक्त, राज्य कर अधिकारी एवं टीम के सदस्यों ने एक साथ कई क्षेत्रों बदायूं शहर, बिसौली, बिल्सी, उझानी, कछला, सहसवान और दातागंज में दबिशें दीं। इस दौरान जिन प्रमुख बकायेदार फर्मों पर कुर्की की कार्यवाही की गई, उनमें केजीएन ट्रेडर्स, शाहरुख सेल्स कॉरपोरेशन, जय अम्बे ट्रेडर्स, अग्रवाल एंड संस, जीएल मौर्य, मुकेश एजेंसी, वैदिका ट्रेडर्स आदि शामिल हैं।
इन फर्मों पर लंबे समय से जीएसटी बकाया था। इसके चलते विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। अभियान के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर टीमों ने दस्तावेजों की जांच की और बकाया रकम का तत्काल भुगतान कराने को कहा। विभागीय सख्ती का असर यह हुआ कि कई फर्मों ने मौके पर ही 13.73 लाख रुपये जमा कर दिए। बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि समय से पैसा जमा न किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।