फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

पटाखे पर गिलास रखकर दगाया, स्टील का टुकड़े ने दूसरे की जान ले ली

Wed, 26 Oct 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
acident
बदायूं। जरीफनगर के गांव रफतपुर मौरू सुमाली निवासी धीरपाल पटाखे को स्टील की गिलास में रखकर धगा रहा था। धमाके से गिलास के टुकड़े हुए, जिसका स्टील रास्ते में खड़े किसान छत्रपाल के गले में धंस गया। घायलावस्था में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मामले में धीरपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दिवाली की रात रफतपुर मौरू सुमाली गांव के 50 वर्षीय किसान छत्रपाल अपने घर से खाना खाकर ट्यूबवेल पर जा रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक उस दौरान उनके गांव का धीरी उर्फ धीरपाल अपने घर के सामने सड़क पर पटाखा चला रहा था। वह कभी पटाखे के ऊपर बाल्टी तो कभी पीपा रखकर आतिशबाजी कर रहा था। जिस वक्त छत्रपाल उसके घर के सामने से गुजर रहे थे, उस वक्त पटाखे पर स्टील का गिलास रखा था। यह देखकर छात्रपाल कुछ दूर पहले ही रुक गए। पटाखा दगते ही स्टील के टुकड़े हवा में उड़े और एक टुकड़ा छत्रपाल के गले में दाहिनी ओर घुस गया। गले से खून बहने लगा। वह मौके पर ही गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने उनके परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे और छात्रपाल को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उनकी रास्ते में रात 12 बजे मौत हो गई। छत्रपाल के बेटे नीरेश यादव ने धीरपाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
भीड़भाड़ होती तो कई लोग होते घायल
इस हादसे के दौरान बताया जा रहा है कि मौके पर केवल धीरपाल था। उसके परिवार वाले घर के अंदर थे। किसान छत्रपाल कुछ दूर खड़े हो गए थे। वहां मौके पर कोई और नहीं था। तीन-चार लोग काफी दूरी पर खड़े थे। इससे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। धीरपाल पटाखे की बाती में आग लगाकर अपने घर में घुस गया था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed