फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

डीसीएम ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मां-बेटी समेत सात की मौत

Wed, 15 Jun 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
acident
बदायूं में हादसे के बाद हाईवे किनारे पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में मां-बेटी समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई निवासी भोगराज का परिवार, उसके रिश्तेदार और पड़ोस के कई लोग उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर परिवार का ही युवक मेहरबान चला रहा था। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक पहुंचते ही अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आई डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम पलट गई। हादसे के बाद डीसीएम का ड्राइवर मौके से भाग गया। इधर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए तो कुछ लोग इधर-उधर जा गिरे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और बचाव कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइंस, कोतवाली और उझानी पुलिस पहुंच गई। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान भोगराज की मां सुषमा (65) पत्नी लेखराज, बहन अनीता (40) पत्नी वीरपाल निवासी नबाब नगला मूसाझाग, सास मीरा (60) पत्नी ग्रीश निवासी वमनपुरा थाना हजरतपुर के अलावा ग्राम अहोरामई निवासी संगीता (22) पुत्री महेंद्र, सहदेव (12) पुत्र ब्रहम सिंह और पूनम (28) पत्नी सुधीर, शिवानी (20) की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 45 लोग सवार थे। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग रेफर किए गए हैं। सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed