फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, मुजफ्फरनगर के दरोगा की मौत

Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
acident
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में सथरा पुल के नजदीक शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकराने पर मुजफ्फरनगर में तैनात 50 वर्षीय दरोगा सतेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। सतेंद्र सिंह यादव मूल रूप से एटा जिले में जैथरा थाना क्षेत्र के गांव दाड़ीनगला के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ जिले में कैल्सा तिराहे के नजदीक रह रहा है।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह यादव मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी थाने में तैनात थे। उन्होंने बदायूं में तैनाती के दौरान उसावां थाना क्षेत्र में कुछ जमीन खरीदी थी। तब से वह अक्सर जमीन को देखने आते थे। शुक्रवार रात भी वह बाइक से उसावां जा रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक सथरा पुल के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रही यूकेलिप्टिस भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन

--
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मुसियानगला-दबतोरी रोड पर बाइक की टक्कर से 42 वर्षीय रामबेटी की मौत हो गई। कालूपुर निवासी रामबेटी शुक्रवार रात अपने बेटे के साथ बाइक पर होली मिलकर लौट रहीं थीं। इसी दौरान दबतोरी इलाके में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें रामबेटी और उनके बेटे को गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां रामबेटी को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी बाइक कब्जे में ले ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed