{"_id":"621e71357861fd586943f719","slug":"acident-badaun-news-bly4770017118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेना घाट पर गंगा में डूबकर मैनपुरी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेना घाट पर गंगा में डूबकर मैनपुरी के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। सोमवार रात अटेना घाट पर जल भरने आए मैनपुरी के 25 वर्षीय दीपांशु की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। उसी समय थाना पुलिस और गोताखोर पहुंच गए। करीब साढ़े पंद्रह घंटे तक उसकी तलाश चलती रही। तब कहीं गंगा नदी से युवक का शव निकाला जा सका। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैनपुरी जिले में कुरावली थाना क्षेत्र के गांव अलूपुरा निवासी दीपांशु (26) पुत्र सुभाष चंद्र मिश्रा सोमवार रात जल भरने के लिए अटेना गंगा घाट पर आए थे। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे सभी लोग घाट पर स्नान करते हुए गंगा जल भर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीपांशु गहरे पानी में चले गए। कुछ लोगों ने उन्हें तलाश करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर साथ आए लोगों ने तुरंत उसहैत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे एसओ सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ उसी समय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ गोताखोरों को भी लगाया लेकिन रात होने की वजह से वह दीपांशु को तलाश नहीं कर पाए। मंगलवार सुबह फिर से गोताखोरों को लगाया गया। गंगा नदी में स्टीमर से भी तलाश कराई गई। सुबह से लेकर दोपहर तक युवक का पता नहीं चला। दोपहर ढाई बजे युवक का शव मिल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि दीपांशु के पिता नहीं हैं। वह अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। दीपांशु का एक बेटा है। संवाद