{"_id":"6112e81f8ebc3e75171ca330","slug":"acident-badaun-news-bly4560289110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मथुरा के सराफ और उनकी पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मथुरा के सराफ और उनकी पत्नी घायल
विज्ञापन
बदायूं में बाईपास पर सड़क किनारे खेत में क्षतिग्रस्त व्यापारी की कार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। शहर के बरेली बाईपास पर मंगलवार दोपहर मथुरा के डीग गेट निवासी सराफ किशनमुरारी अग्रवाल की कार दूसरी कार से टकरा गई। इसमें सराफ और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरी कार का ड्राइवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
मथुरा के डीग गेट निवासी किशन मुरारी अग्रवाल प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी हैं। बरेली के व्यापारी अंबरीश अग्रवाल उनके समधी हैं। मंगलवार को किशन मुरारी अग्रवाल, पत्नी सुमन अग्रवाल के साथ इनोवा कार से बरेली जा रहे थे। उनकी कार मथुरा के सतोहा गांव निवासी ड्राइवर ओमप्रकाश चला रहा था।
बताते हैं कि जब उनकी कार मुरादाबाद-फर्रुखाबाद के बाईपास चौराहे से निकलकर आंवला-बदायूं बाईपास चौराहे पर पहुंची तो उसी समय बदायूं से तेज रफ्तार में आंवला की ओर जा रही स्वीफ्ट डिजायर कार टकरा गई। इससे व्यापारी की कार सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में किशन मुरारी अग्रवाल और उनकी पत्नी सुमन अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके ड्राइवर ओमप्रकाश को मामूली चोटें आईं। इधर, स्वीफ्ट डिजायर कार का एयर बैग खुलने से उसका ड्राइवर बाल-बाल बच गया। वह कार से उतरकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती के अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद