{"_id":"6a4817bb9dc9a59dcc06af18","slug":"accused-tractor-driver-responsible-for-six-deaths-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1035-167606-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह मौतों का जिम्मेदार आरोपी एक ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह मौतों का जिम्मेदार आरोपी एक ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। पिछले महीने ई-कार्ट सवार कछला के एक परिवार की छह महिलाओं की मौत होने के मामले में फरार दो ट्रैक्टर चालकों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ‘15 दिन बाद भी आरोपी चालकों की गिरफ्तारी नहीं’ होने के संदर्भ में खबर प्रकाशित की, इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह कासगंज जिले में दबिश दी। पुलिस ने वहां आरोपी ट्रैक्टर चालकों में सहावर थाना क्षेत्र के गांव पंडितनगला निवासी अनूप को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने अनूप का मेडिकल कराया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 17 जून को बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा हुआ था। रेस लगा रहे दोनों ट्रैक्टरों की टक्कर से ई-कार्ट में सवार कछला निवासी एक ही परिवार के सदस्यों में डालचंद की पत्नी राजकुमारी, बेटी नारायणी देवी, पुत्रवधू सरला और गंगाश्री उर्फ आरती के अलावा परिवार की रेवती व प्रेमवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हादसे में डालचंद समेत ई-कार्ट चालक और एक अन्य महिला घायल हुई थी। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर मालिकों के नाम चेसिस नंबर के आधार पर एआरटीओ कार्यालय से जुटाए थे। इधर, सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी को कासगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।