{"_id":"6ac6a25fd33ab6433600c93f","slug":"accused-of-swindling-villagers-out-of-lakhs-of-rupees-by-posing-as-a-lawyer-badaun-news-c-123-1-bdn1038-174928-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वकील बनकर ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वकील बनकर ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। कस्बा में खुद को बड़ा वकील बताकर एक व्यक्ति ने ग्रामीणों से लाखों रुपये ठग लिये। सरकारी योजना और टावर लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप है।
ग्रामीणों के अनुसार, मुरादाबाद के बिलारी निवासी युवक आठ महीने से कस्बा के एक मोहल्ले में रह रहा था। उसने खुद को बड़ा वकील और अधिकारियों का करीबी बताकर सरकारी आवास, विधवा-पेंशन, विकलांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना और खाली जमीन पर टावर लगवाने का लालच देकर रुपये ठगे।
नेत्रपाल सिंह के अनुसार उनसे 4,87,500 रुपये, सुमन पत्नी विजय सिंह से 3 लाख रुपये और रामरक्षपाल से टावर के नाम पर 15 हजार रुपये घट लिए। इन लोगों ने 21 सितंबर को उस पर धन वापसी का दबाव बनाया तो आरोपी ने सात अक्तूबर को पैसा लौटाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक रुपये नहीं लौटाए हैं। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देने की बात कही है। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। थाना स्तर पर तहरीर पहुंचने की बात सामने नहीं आई।