{"_id":"6410abfbf74a2f42b301be06","slug":"accused-of-sexual-harassment-husband-by-showing-objectionable-video-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप, सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप, सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
Tue, 14 Mar 2023 10:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:46 PM IST
सार
सीओ बिसौली को दी तहरीर में महिला ने बताया है कि उसकी शादी चार दिसंबर 2022 को वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। पति मौजूदा समय में गाजियाबाद में रहता है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी मर्जी के बगैर शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने अपने पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ बिसौली को दी तहरीर में महिला ने बताया है कि उसकी शादी चार दिसंबर 2022 को वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। पति मौजूदा समय में गाजियाबाद में रहता है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी मर्जी के बगैर शारीरिक शोषण किया। उसने ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने भी पति का ही साथ दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि होली से पहले पारिवारिक विवाद की शिकायत आई थी तो उसके ससुराल वालों को बुलाया गया था। वह विवाहिता को घर ले जाने के लिए तैयार थे, मगर वह नहीं गई। अब फिर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन