{"_id":"6abc1c804efe6d836609344f","slug":"accused-arrested-for-raping-a-teenage-girl-badaun-news-c-123-1-sbly1035-174280-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
उझानी। कछला की किशोरी को बहलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो में भी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कराके जेल भेज दिया। आरोपी युवक बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र के गांव ढकिया का रहने वाला है।
किशोरी को ले जाने का मामला दो अक्तूबर को सामने आया था। लापता किशोरी के दादा ने पुलिस को बताया था कि ढकिया निवासी अमन (20) पुत्र तौफीक अहमद उनकी 14 साल की नातिन को बहलाकर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी ने अपने बयानों में यौन उत्पीड़न की बात कही थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने किशोरी का मेडिकल भी कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
पुलिस ने अमन को सोमवार रात दबोच लिया। उससे पूछताछ भी की गई। अमन के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो में कार्रवाई करते हुए उसका सीएचसी में मेडिकल कराया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी की पिछले कई दिनों से तलाश की जा रही थी। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।