फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused arrested for misdeeds girl in Budaun

Budaun News: दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आतंकवादियों से बताए संबंध, गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 01:18 AM IST
सार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर डराया-धमकाया। आरोपी ने कहा कि उसके संबंध आतंकवादियों से हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Accused arrested for misdeeds girl in Budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। छात्रा यह बात परिजनों को बता न दे, इसलिए आरोपी ने आतंकवादियों से संबंध होने का भय दिखाकर पीड़िता को डराया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। कई दिनों के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गांव जाहिदपुर आलमपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी फैजी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की ओर से सहसवान थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ समय से छात्रा गुमसुम रहने लगी थी। डर के कारण वह किसी को कुछ बता भी नहीं रही थी। छात्रा के पास मिले एक मोबाइल में आरोपी की ओर से छात्रा को डराने, धमकाने और धर्म परिवर्तन के साथ जबरन निकाह करने के लिए दबाव बनाने के मैसेज मिले थे। इसके बाद छात्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए परिजनों को घटनाक्रम बताया। 
विज्ञापन


अपने संबंध आतंकवादियों से बताता था आरोपी 
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद धमकाते हुए कहा कि किसी को भी कुछ भी बताया तो उसके साथ उसके परिवार वालों को भी जान से मार देगा। उसके संबंध आतंकवादियों से हैं। इससे वह सदमे में थी। छात्रा की आपबीती सुनकर परिजन भी सहम गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पर पहले भी केस दर्ज हुए हैं, जिसमें वह जेल जा चुका था। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर सोमवार देर रात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की बात फैलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सहसवान पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed