फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation of misappropriating 25 lakh under the pretext of executing a land sale deed.

Budaun News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 25 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating 25 lakh under the pretext of executing a land sale deed.
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा याऊ निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संभल के अशोक नगर निवासी विनोद अग्रवाल और उनकी पत्नी मीना देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजेश कुमार के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन का बैनामा कराने का भरोसा देकर उनसे रकम ली थी। 23 जुलाई 2024 को विनोद के खाते में सात लाख, 24 जुलाई को पत्नी के खाते में दो लाख और 25 जुलाई को बेटे के खाते में छह लाख रुपये भेजे गए। इसके बाद भी जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। आरोप है कि बाद में भी रकम लेने के बावजूद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि 21 मई 2025 को पांच लाख रुपये नकद देने के बाद अगले दिन उन्होंने पांच लाख रुपये और भेजे। जमीन उनके नाम नहीं हुई। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया हैं। आरोपों की साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed