फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accountability for fulfilling the target animal medical

लक्ष्य पूर्ति के लिए पशु चिकित्साधिकारियों की जवाबदेही तय

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने और डेयरी संबंधी योजनाएं कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना की शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य आवंटित किया। उनकी जवाबदेही तय करते हुए ताकीद की है कि अब प्रत्येक चिकित्साधिकारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। लक्ष्य पूर्ति न करने वाले चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अपनी मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि अब प्रत्येक चिकित्साधिकारी को कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना का अलग-अलग लक्ष्य दिया जाएगा और जो चिकित्सक लक्ष्यपूर्ति में विफल होंगे उनके खिलाफ न केवल कार्रवाई होगी, बल्कि उनके प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को भी लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वित्तीय वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना होते हुए भी डेयरी योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सका, इसलिए लक्ष्य पूर्ति का भार केवल मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर ही न रखते हुए प्रत्येक चिकित्साधिकारी को आवंटित किया जाएगा। फिलहाल चालू वित्तीय वर्ष में अभी कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना का कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि गत वर्ष प्राप्त लक्ष्य को ही सभी चिकित्साधिकारियों में आवंटित कर दिया जाए।
विज्ञापन

00000000000
गत वर्ष के लक्ष्य के आधार पर शुरू होगा कार्य
गत वर्ष कामधेनु योजना में छह डेयरी स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष चार, मिनी कामधेनु में 35 के सापेक्ष 33 और माइक्रो कामधेनु में 50 डेयरी की स्थापाना के सापेक्ष 23 लाभार्थियों को बैंक से ऋ ण जारी हो सका। जिलाधिकारी ने इसी लक्ष्य को सभी अधिकारियों में आवंटित करने का निर्देश देते हुए जिम्मेदारी और जवाबदेही तय कर दी है। जिलाधिकारी ने डेयरी के लाभार्थियों को एक वातानुकूलित टैंक उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराने को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को हिदायत देते हुए कहा है कि टैंक की व्यवस्था से डेयरी से दूध दिल्ली अथवा अन्य स्थानों पर आसानी से भेजा जा सकेगा जिससे डेयरी मालिकान की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और दूसरे लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। लोगों की डेयरी योजना में और दिलचस्पी बढ़ेगी। डीएम ने जिले में मुंहपका, खुरपका को टीकाकरण अच्छे ढंग से चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed