फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accident on Ganga Expressway Sleeper bus overturns 19 injured

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: स्लीपर बस पलटी, 19 घायल, चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बस

Fri, 11 Sep 2026 10:45 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Akash Dubey Updated Fri, 11 Sep 2026 10:45 AM IST
सार

शुक्रवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से स्लीपर बस पलट गई। 19 यात्री घायल हुए, रिषभ गुप्ता गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Accident on Ganga Expressway Sleeper bus overturns 19 injured
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से कानपुर जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और काफी दूर तक रगड़ते हुए पलट गई। हादसे में बस सवार 19 यात्री घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डबल डेकर बस दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही थी। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 177.2 किलोमीटर के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कुंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर राहत कार्य शुरू कराते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी वजीरगंज और जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रिषभ गुप्ता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरातफरी की स्थिति रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर रेस्ट एरिया में खड़ा कराया। पुलिस ने बताया कि हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed