{"_id":"356e5d26a47de2276ec01453590a1ae2","slug":"accident-hindi-news-153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से बालक की मौत
Bisuli
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र बिसौली के पपगांव में कच्ची दीवार ढहने से बालक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इनको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार अपरान्ह करीब चार बजे हुई। पपगांव निवासी बन्ने शाह का सात वर्षीय पुत्र वाजिद अपनी पांच वर्षीय बहन फहीन के साथ घर में खेल रहा था। अपरान्ह करीब चार बजे बन्ने शाह की कच्ची दीवार ढह गई। इसके मलबे में वाजिद और फहीन दब गए। परिवार वालों और आस-पास के लोगों ने जब तक दोनों को निकाला वाजिद की मौत हो चुकी थी। मलबे की चपेट में आकर वाजिद की बुआ भी घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन