{"_id":"62eec2da1c366b6488542fd3","slug":"accident-badaun-news-bly493744147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल के तार में आ रहे करंट से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर परिवार के लोगों को समझाते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में शनिवार शाम 42 वर्षीय मेहरबान की करंट लगने से मौत हो गई। मेहरबान अपने निजी कार्य से बांस बरौलिया आया था। रास्ते से गुजरने के दौरान उसको पोल के तार में आ रहा करंट लग गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव गिरधरपुर निवासी मेहरबान मौर्य (42) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह शनिवार शाम निजी कार्य से बांस बरौलिया गांव आया था। वह गांव की मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के पोल में बंधा तार उससे छू गया। उस वक्त तार में करंट आ रहा था। करंट लगने से वहीं गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत मेहरबान को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।