फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

कुरऊ विद्युत उपकेंद्र में करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 09 Sep 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
accident
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देते अमरपाल के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बुधवार शाम कुरऊ विद्युत उपकेंद्र में रायपुर गांव के अमरपाल (28) की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि उपकेंद्र के कर्मचारियों ने उसे फोन करके बुलाया था। एक कर्मचारी ही उसका शव लेकर अस्पताल पहुंचा और मोर्चरी में शव रखवाने के बाद रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अमरपाल (28) पुत्र नेतराम इलेक्ट्रीशियन था। वह प्राइवेट तौर पर बिजली फिटिंग करने का काम करता था। उसके भाई उमेश का आरोप है कि कभी-कभी कुरऊ विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी उसे काम करने के लिए बुला लेते थे। बुधवार को उसे एक कर्मचारी ने फोन करके बुलाया था। बताया था कि आज संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं, तुम कार्य आकर का संभाल लो। इस पर अमरपाल कुरऊ विद्युत उपकेंद्र चला गया। शाम करीब सात बजे अमरपाल उपकेंद्र में फीडर बदल रहा था। तभी अचानक उसको तेज करंट लगा और उसकी मौत हो गई। कर्मचारियों ने अमरपाल को संभाला, तुरंत एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि अमरपाल को लेकर एक कर्मचारी अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही उसे पता चला कि अमरपाल की मृत्यु हो गई है वह शव को मोर्चरी में रखवाकर चला गया। अमरपाल की मौत की सूचना से परिवारवाले सन्न रह गए। वह रोते-बिलखते रात आठ बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपकेंद्र के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

-
मामला संज्ञान में है। एक व्यक्ति की बिजली उपकेंद्र के अंदर करंट लगने से मौत की बात बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
-------------
अमरपाल नाम का व्यक्ति हमारे यहां काम नहीं करता था। उसको कैसे करंट या कहां करंट लगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कर रहे हैं। उसके बाद ही कुछ बता सकते हैं।
- अंकुर प्रताप सिंह, अवर अभियंता, कुरऊ विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed