फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सांड़ ने चौकीदार को पटककर मार डाला

Tue, 07 Sep 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
accident
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव धरेली में रविवार रात बुजुर्ग चौकीदार श्यामपाल को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम धरेली निवासी श्यामपाल (60) अपने गांव के चौकीदार थे। रविवार रात वह अपने खेत पर धान की फसल की रखवाली करने गए थे। परिवारवालों के मुताबिक रात करीब 12 बजे वह खेत पर पड़ी चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान एक सांड़ आया और उसने श्यामपाल पर हमला बोल दिया। उसने किसान को सींगों पर उठाकर पटकना शुरू कर दिया। इससे श्यामपाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उस दौरान आसपास के खेतों पर तमाम लोग अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। वह किसान की चीख-पुकार सुनकर उनकी ओर दौड़े। तब तक सांड़ उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका था। सभी ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर जैसे-तैसे सांड़ को मौके से भगाया। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले भी खेत पर आ गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि परिवार वाले किसान को पहले दातागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे परिवार वाले उनके शव को रास्ते से गांव ले गए और सुबह उन्होंने श्यामपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलें चौपट कर रहे घुमंतू पशु, कई की जान ली
प्रदेश में एक ओर योगी सरकार का दावा है कि छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं के लिए गोशालाएं खोली गईं हैं। उनके चारे पानी की व्यवस्था गोशालाओं में की गई है लेकिन ग्रामीण इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान प्रतिबंधित पशु ही कर रहे हैं। अधिकतर गांव में तमाम पशु खुले घूम रहे हैं। उन्हें पकड़वाने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। धरेली गांव में किसान की मौत कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तमाम लोगों की जान जा चुकी है। दातागंज में ये तीसरी मौत है। वहीं मूसाझाग में पशुओं के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed