{"_id":"6022e5668ebc3e74aa5a3410","slug":"accident-badaun-news-bly436633055","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड पार कर रहे बुजुर्ग की कैंटर से कुचलकर मौत, हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड पार कर रहे बुजुर्ग की कैंटर से कुचलकर मौत, हाईवे पर जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजगंज बेहटा। कस्बे में वार्ड नंबर तीन में हाईवे पार करते समय बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। बुजुर्ग यहां शादी में आया था।
फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी शकरुद्दीन सलमानी की बेटी की मंगलवार को जरीफनगर थाने के गांव दानपुर से बारात आई थी। दानपुर निवासी अहमद जान पुत्र नवी अहमद की बरात में गांव के 62 वर्षीय रफीक अहमद उर्फ मुल्ला जी भी शामिल थे। दोपहर के वक्त बरात यहां पहुंच गई। दावत और निकाह आदि की रस्मों की अदायगी हो रही थी। शाम करीब चार बजे रफीक अहमद मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक ओर से दूसरी ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनको कुचल दिया। हादसे के बाद रफीक कैंटर के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। आसपास के लोग भी वहां आ गए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर और चालक को हिरासत में लेने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।