{"_id":"5f6646c28ebc3ef4704941b9","slug":"accident-badaun-news-bly42041708","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैनपुर में ट्यूबवेल चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम नगला हुसैनपुर निवासी रामरहीस (44) शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर ट्यूबवेल चलाने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक ट्यूबवेल के बराबर में पोल से बंधे तार पर उस समय करंट आ रहा था। इसके बारे में रामरहीस को जानकारी नहीं थी। अचानक उनका हाथ किसी तरह तार से लग गया। जिससे करंट लगने से वह बेहोश होकर वहीं गिर गए।
बताते हैं कि उनके ट्यूबवेल की कोठरी के गेट पर भी करंट आ रहा था। उस पर रामरहीस का हाथ रख गया था। हादसे को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत परिवार वालों को फोन करके बुला लिया। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रामरहीस ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।