{"_id":"5ef637098ebc3e42e57b6e12","slug":"accident-badaun-news-bly410675997","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय चारपाई से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय चारपाई से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम कौंर मझारे में शुक्रवार को एक डेढ़ साल की बच्ची चारपाई से गिरकर घायल हो गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव को दफन कर दिया है।
दातागंज कस्बे के परा मोहल्ला निवासी मोहम्मद रफी की ससुराल मूसाझाग क्षेत्र के कौंर मझारे गांव में है। चार-पांच दिन पहले उनकी पत्नी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आयत के साथ कौंर मझारे गईं थीं। तब से वह अपने मायके में थीं। बताते हैं कि शुक्रवार को परिवार वाले अपने-अपने कार्य में लगे थे। उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी चारपाई पर सो रही थी। उस तरफ किसी का ध्यान नहीं था। बताया जाता है कि सोते वक्त ही बच्ची ने किसी वक्त करवट ली, जिससे वह चारपाई के नीचे आ गिरी। संभवत: उसके सिर में चोट लग गई, जिससे वह रोने लगी और बेहोश हो गई। उसकी हालत देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन कुछ देर बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले बच्ची के शव को दातागंज ले गए। उन्होंने कस्बे के कब्रिस्तान में ही बच्ची के शव को दफन कर दिया। उन्होंने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बच्ची की मौत के बाद माता पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।