{"_id":"5e41abca8ebc3ee5f523f4bd","slug":"accident-badaun-news-bly395391542","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी रोड पर सोमवार की दोपहर श्रद्घालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नगर के सीएचसी पर भेजा गया है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी श्रद्घालु सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठ कर जा रहे थे। तभी वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिमर्रा भोजपुर चौराहे के पास ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में सर्वेश कुमारी पुत्री रमेश, त्रिवेंद्र पुत्र किशनलाल, रेखा रानी पुत्री दुर्वेश कुमार, संतोष पुत्री किशनपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निकालकर उपचार के लिए बिल्सी सीएचसी पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद