फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

गन्ना भरा ट्राला पलटने से आठ घंटे जाम रहा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे

Wed, 25 Dec 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
accident
बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात करीब 11 बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक जाम लगा रहा। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शीतलहर के बीच जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर बिसौली के गांव दिसौलीगंज में गन्ना भरा ट्राला पहिया निकलने से पलट गया था। इससे यह हालात बने।
विज्ञापन

बिसौली में यदु शुगर मिल है। ऐसे में हाईवे पर इन दिनों गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और ट्राला रात भर चलते हैं। गन्ना भरे इन वाहनों से हादसों की आशंका बनी रहती है। अक्सर हाईवे पर यह जाम का कारण बनते हैं। सोमवार रात बदायूं की ओर से बिसौली जा रहा गन्ना भरे ट्राला का पहिया दिसौलीगंज पर निकल गया। इससे हाईवे पर गन्ना भरा ट्राला पलटने से जाम लग गया। रात में ही ट्राला हटवा कर हाईवे पर यातायात चालू कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन जेसीबी और क्रेन नहीं मिल सकीं। ऐसे में मंगलवार सुबह हाईवे से ट्राला और गन्ना हटाया जा सका। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, शीतलहर का सीजन होने की वजह से इन दिनों हाईवे पर रात में ज्यादा ट्रैफिक नहीं होता है। इसके बावजूद करीब आठ घंटे के जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

गन्ना भरे वाहनों को लेकर कोई व्यवस्था नहीं
हाईवे पर गन्ना भरा वाहन रात में ही चलते हैं। इनमें बड़े ट्राला के साथ ट्रकों की संख्या ज्यादा होती है। पुलिस के पास हाईवे पर चलने वाले इन वाहनों के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा तमाम ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे होते हैं। इसका खामियाजा हादसों के रूप में सामने आता है। यह पहली बार नहीं है जब हाईवे पर गन्ना भरा ट्राला पलटने से जाम लगा हो। गन्ना पेराई के सीजन में ऐसा कई-कई बार होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार इससे सबक नहीं लेते। गौर करने वाली बात यह है कि गन्ना भरे ज्यादातर ट्राला, ट्रॉक्टर-ट्रॉली और ट्रक ओवर लोड होते हैं। इस पर भी कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed