{"_id":"5df7c8548ebc3e87be2ce852","slug":"accident-badaun-news-bly388233973","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंबज में बरेली रोड पर मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंबज में बरेली रोड पर मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेके जाने की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरेली रोड पर गांव भटौली और धरेली के बीच रोड किनारे झाड़ियों से अज्ञात शव बरामद किया है। मृतक के चेहरे और सिर में चोट के गंभीर निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंका गया होगा।
पुलिस को गांव के लोगों ने सोमवार सुबह करीब सात बजे सूचना दी कि बरेली रोड पर भटौली-धरेली गांव के बीच सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक शव पड़ा है। इस दौरान यहां काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा। हालांकि पुलिस का मानना है कि उसकी मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। वह पैंट, शर्ट और जैकेट पहने हुए था।