{"_id":"5d8669748ebc3e01495096e7","slug":"accident-badaun-news-bly377132493","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की जीप घुसी खड़े ट्रक में, दरोगा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की जीप घुसी खड़े ट्रक में, दरोगा समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रात्रि गश्त के दौरान सिविल लाइंस थाना पुलिस की एक जीप मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक दरोगा समेत जीप चालक व गनर घायल हो गए। पिछली सीट पर सवार दो होमगार्ड बाल बाल बच गए। गनर व चालक की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले बरेली फिर मेरठ ले जाया गया है।
थाने के दरोगा अनिल कुमार की रात्रि गश्त पर पुलिस जीप पर तैनाती थी। दरोगा के साथ चालक आनंद तोमर व गनर शिवम तोमर और दो होमगार्ड जीप में मौजूद थे। बताते हैं कि शनिवार तड़के सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में चालक शिवम तोमर ने विपरीत दिशा में जीप को मोड़ दिया, जिससे पुलिस जीप हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। जोरदार टक्कर में चालक व गनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दरोगा को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों सिपाहियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया है। हादसे में पुलिस जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि घायलों को पहले बरेली और फिर वहां से मेरठ भेजा गया है।