{"_id":"ffe601908dceba6be52d10bfe84ea814","slug":"accident-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-कार की भिड़ंत में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-कार की भिड़ंत में चालक की मौत
उझानी (बदायूं)।
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज की तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने कार को चपेट में ले लिया। कार चालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि कार में सवार बीमार महिला समेत चार लोग और रोडवेज बस में बैठी छात्रा घायल हो गई। कार सवार महिला और उसके घरवाले शाहजहांपुर क्षेत्र के हैं।
हादसा दोपहर करीब दो बजे हाईवे पर फूलपुर पुलिया पर हुआ। शाहजहांपुर जिले में मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव खंजनपुर निवासी रामपाल सिंह की पत्नी गीता देवी पिछले कई दिनों से बीमार हैं। घरवाले कार से उन्हें मथुरा के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराने जा रहे थे। पुलिया पर कासगंज की ओर से रोडवेज बरेली डिपो की अनुबंधित मिनी बस ने कार को टक्कर मार दी। कार ड्राइवर विनोद कुमार (45), रामपाल (48), उसकी पत्नी गीता, 24 वर्षीय पुत्र धर्मवीर सिंह और पूजा (22) पुत्री रामपाल घायल हो गई। टक्कर से कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।
बस सवार कछला निवासी राजेश की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी के भी चोटें आई हैं। वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी। घायल कार सवार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लाया गया। कार चालक विनोद की हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद किराए पर कार बुक करके मथुरा निकल गए। चालक विनोद की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिया पर कार और बस करीब आधा घंटा खड़ी रही, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा।