{"_id":"c9528125c7d5fa56812c8c1f762c37f2","slug":"abvp-dalit-students-insisted-on-making-inroads-among-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने दलित छात्रों के बीच पैठ बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने दलित छात्रों के बीच पैठ बनाने पर दिया जोर
badaun
Updated Sun, 14 Jun 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ब्रज प्रांत का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग कासगंज में हुआ, इसमें पूर्वोत्तर और दलित छात्रों के बीच पैठ बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
अभ्यास वर्ग में शामिल होकर लौटे जिला संयोजक सहदेव सागर ने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी बोरकर, राष्ट्रीय मंत्री सुनील आंबेकर ने भारत को जानों का नारा दिया। साथ ही उत्तर भारत के छात्रों से भेदभाव दूर करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि इसाई मशीनरी कमजोर दलित छात्रों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन कर रही हैं, इनकी मंशा को अब रोकना है। दलित छात्रों को संगठन से जोड़कर उनका मार्गदर्शन करना है। सागर ने बताया कि अब परिषद की सदस्यता मोबाइल से काल करने पर भी हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस सत्र में ही बदायूं जिले के संगठन मंत्री भरत सिंह चौहान को फिरोजाबाद और अलीगढ़ के संगठन मंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी को बदायूं भेजा गया है। नगर मंत्री वैभव महाजन को जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया है। उनको ही सदस्यता प्रमुख का दायित्व दिया गया है। इस वर्ग में जिले से योगेश शर्मा, विवेक उपाध्याय, अमर सिंह, रिषभ त्रिपाठी, अशोक कुमार, जितेंद्र, विकास, राहुल, सचिन ने सहभागिता की।
विज्ञापन