{"_id":"66f1ed5f3b83fab1b503d464","slug":"abortion-was-done-saying-that-the-child-was-bad-womans-condition-is-critical-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126356-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चा खराब होने की बात कहकर किया गर्भपात, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चा खराब होने की बात कहकर किया गर्भपात, महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन
दहगवां के नर्सिंग होम पर कार्रवाई करते एसीएमओ। संवाद
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ललुआ नगला निवासी महिला प्रेमवती के पेट में दर्द होने पर एक आशा ने झोलाछाप के यहां गर्भपात करा दिया। लापरवाही के चलते महिला की बच्चादानी व आंत गर्भपात के समय कट गई। महिला की हालत बिगड़ी तो उसे बरेली रेफर कर दिया गया। अब महिला जिंदगी मौत से जूझ रही है। ससुर ने डॉक्टर व आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला के ससुर खेमकरन ने बताया कि वह ललुआ नगला गांव का रहने वाला है। उसकी पुत्रवधू प्रेमवती तीन माह की गर्भवती थी। एक जुलाई को उसके पेट में दर्द हुआ तो प्रार्थी का पुत्र पत्नी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहा था। शिव कुमार ने धर्मेन्द्र पुत्र टेक चन्द निवासी बीधा नगला से संपर्क किया तो उसने कहा कि मेरी पत्नी बबिता आशा कार्यकर्ता है और गर्भवती महिलाओं की ही देखभाल करती है। उसके प्राइवेट डाॅक्टरों से अच्छे संबंध हैं। मैं अपनी पत्नी से कहलवाकर अच्छा इलाज करवा दूंगा।
धर्मेन्द्र उसकी बातों में आ गया। आशा बविता ने दो जुलाई को दबतोरी के नालन्दा अस्पताल में प्रेमवती को भर्ती करा दिया। वहां पर मौजूद डाॅ. शैलेश चौहान ने बताया कि हमारे यहां ऐसे ही काम होते हैं। हम बाहर से डाॅक्टर बुलाकर मरीजों का इलाज कराते हैं। डॉक्टर ने बच्चा खराब हो जाने की बात कहकर उसका गर्भपात कर दिया। इस दौरान उसकी बच्चेदानी के साथ ही आंत कट गई। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे बरेली ले गए। जहां महिला जिंदगी मौत से जूझ रही है। अब पुलिस ने डॉक्टर व आशा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गर्भपात कराने की सूचना पर पहुंचे
एसीएमओ, लेबर रूम किया सील
दहगवां। नगर में संचालित बांके बिहारी नर्सिंग होम पर एसीएमओ जावेद अली ने सोमवार शाम को छापेमारी की। एसीएमओ ने बताया कि उनको सूचना मिल रही थी कि दहगवां के नर्सिंग होम पर फर्जी तरीके से प्रसव कराए जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के साथ ही गर्भपात भी किए जाते हैं। एसीएमओ को देख संचालक अस्पताल छोड़कर भाग निकला। जांच पड़ताल के बाद लेबर रूम सील करा दिया गया है। एसीएमओ का कहना है कि इस तरह के अवैध नर्सिंग होम किसी कीमत पर संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। संवाद