फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Abir-Gulal blown during Ganpati immersion processions

Budaun News: गणपति की विसर्जन यात्राओं में उड़ा अबीर-गुलाल

Tue, 26 Sep 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Abir-Gulal blown during Ganpati immersion processions
बदायूं। श्रीगणेशजी की प्रतिमा विसर्जन यात्राओं के दौरान सोमवार को खूब अबीर और गुलाल उड़ाया गया। इस दौरान श्रद्धालु झूमते-नाचते गाते रहे और उन्होंने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... देवा ओ देवा आदि जायकारे लगाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शहर से लेकर कछला गंगा घाट तक गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गईं। इस दौरान कछला मार्ग पर दोपहर के बाद शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों में सौ से अधिक स्थानों पर गणपति का दरबार लगा था। सोमवार को गणेशजी की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। श्रीगणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में बिरुआबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव में ब्रजमंडल के कलाकारों ने रासलीला की विशेष प्रस्तुति दी। विसर्जन यात्रा भोला धाम से शुरू हुई। पथिक चौक, टिकटगंज चौराहा, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, साहू धर्मशाला होते निकाली गई। इस दौरान वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, रामेश्वर दयाल प्रजापति, राहुल राठौर, अवनेश साहू, संतोष गुप्ता, राकेश गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कछला गंगाघाट पर विसर्जित की गईं गणेश प्रतिमाएं

उझानी/कछला। गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जेसीबी से नदी किनारे खोदे गए गहरे गड्ढों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्न गुलाल से सराबोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन कार्यक्रम सोमवार पूर्वाह्न से ही शुरू हो गया।भक्त छोटी प्रतिमाएं लेकर घाट पर पहुंचे। उन्होंने पुरोहितों से पूजन कराया। इसके बाद विसर्जन किया गया। उझानी से साहू परिवार के पांडाल से गणेश शोभायात्रा निकाली गई। गुलाल उड़ाते हुए घाट पर पहुंचे भक्तों ने जमकर धमाल मचाया। बदायूं के गणेश भक्तों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रसाद भी बांटा। बदायूं से करीब एक दर्जन प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। बिसौली, बिल्सी के गणेश भक्तों ने विसर्जन से पहले धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान ने गंगाघाट पर खुद भी सफाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed