फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aastha became unopposed president in the election of Mathematics Council

Budaun News: गणित परिषद के चुनाव में आस्था निर्विरोध अध्यक्ष

Fri, 11 Oct 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Aastha became unopposed president in the election of Mathematics Council
राजकीय महाविद्यालय में गणित परिषद का पुनर्गठन में नव निर्वाचित पदा​​धिकारीयों को फूल माला पहनाक
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए गणित परिषद का पुनर्गठन विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार व डॉ. सचिन राघव के निर्देशन में हुआ। इन पदों पर कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को ही नामांकन कराने का अवसर दिया गया। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से बीएससी पंचम सेमेस्टर की आस्था राजपूत को चुना गया। उपाध्यक्ष भारतेंदु और रितिक कुमार बने। मंत्री/ सचिव पद पर सौरभ सिंह, संयुक्त मंत्री पर वैष्णवी गुप्ता चुनी गईं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गीताराम, तान्या देवल व शेफाली को मनोनीत किया गया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने पदाधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। इस मौके पर भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed