फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth was attacked with a sharp weapon due to an old rivalry, BJP leader accused

Budaun News: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, भाजपा नेता पर आरोप

Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon due to an old rivalry, BJP leader accused
अलापुर। ककराला में बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल ने एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी समेत अन्य लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

ककराला के वार्ड 16 निवासी सरफराज उर्फ भूरा बॉस नगर पालिका के सामने बाजार में खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच कस्बे का ही एक भाजपा नेता बाइक से आया और बर्फ काटने वाली कुल्हाड़ी से उसके ऊपर कई बार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह भागकर पूर्व विधायक मुस्लिम खां के घर के चबूतरा पर जा गिरा। घटना के बाद बाजर में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईं और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और उसके ससुर को हिरासत में ले लिया। अनहोनी के चलते भारी मात्रा में पुलिस फोर्स कस्बे में तैनात कर दी गई है। हालत गंभीर होने पर घायल को बरेली रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed