{"_id":"684884565b5c4fd64b01dd4a","slug":"a-youth-from-etah-drowned-while-bathing-in-ganga-divers-retrieved-his-body-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140936-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा स्नान करते एटा का युवक डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा स्नान करते एटा का युवक डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सोमवार शाम गांव के लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए आया एटा का युवक डूब गया, लेकिन साथ आए लोगों को भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह गोताखोरों ने शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया और घाट पर रखे कपड़ों में मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी।
एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव अघौनापुर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का समापन भंडारे के साथ हुआ। इसके बाद सोमवार को गांव के करीब 100 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से कलश विसर्जन करने के लिए उसहैत गंगा के अटैना घाट पर आए। शाम को कलश विसर्जन कर सभी ट्रैक्टर-ट्र्र्र्र्र्राॅली से लौट गए, लेकिन गांव का अनिल (45) स्नान करते समय डूब गया। साथ आए लोगों को इसकी भनक नहीं लग सकी।
सभी लोग देर रात गांव पहुंचे तो इस बात की जानकारी हुई। अनिल के परिजनों ने साथ गए लोगों से पूछा तो सभी ने कहा कि कहीं उतर गया होगा, आ जाएगा। परिवार के लोग देर रात तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
इधर, मंगलवार की सुबह गोताखोर अटैना गंगा घाट पर पहुंचे तो उन्होंने पुल के नीचे बने पिलर के पास एक शव उतराता हुआ देखा। यह देख उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। कटरा सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही दूरी पर घाट पर कपड़े भी रखे थे। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी दी गई तो रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर उसकी पहचान अनिल उर्फ मुन्नालाल रूप में की। परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले गए हैं।