{"_id":"670c22635af37b07d80d8bd0","slug":"a-young-man-who-went-to-immerse-the-idol-died-by-drowning-in-the-ganges-badaun-news-c-123-1-sbly1029-127690-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मूर्ति का विसर्जन करने गए युवक की गंगा में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मूर्ति का विसर्जन करने गए युवक की गंगा में डूबकर मौत
विज्ञापन
कछला घाट पर पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
कछला। दुर्गा मूर्ति का विसर्जन करने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह अन्य लोगों के साथ गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए आया था। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जनपद फिरोजाबाद का निवासी है।
जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में मनी की मढ़ैया निवासी मदन निषाद (25) पुत्र महेन्द्र सिंह अपने साथियों सहित शनिवार रात दुर्गा मूर्ति का विसर्जन करने कछला गंगाघाट पर आया था। रविवार सुबह पूजा पाठ और आरती करने के बाद मूर्ति विसर्जन करने गंगा में गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने से मदन का पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया।
कुछ देर की मेहनत के बाद स्थानीय गोताखोर सुधीश, ओमकार, राजकुमार, इश्तहाक व शमीर आदि ने उसे ढूंढ निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को भी बुला लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।