{"_id":"692de31a1ff7d79d50004644","slug":"a-young-man-who-had-come-to-attend-a-wedding-party-fell-into-a-frying-pan-of-hot-oil-his-condition-is-critical-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151977-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरात में आया युवक गरम तेल की कढ़ाई में गिरा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरात में आया युवक गरम तेल की कढ़ाई में गिरा, हालत नाजुक
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी। गांव नूरपुर पिनौनी में रविवार शाम बरात के दौरान उस समय चीख पुकार मच गई जब एक युवक अचानक पैर फिसलने से गरम तेल की बड़ी कढ़ाई में जा गिरा। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के अनुसार, गांव के ही राजेंद्र (28) पुत्र जसराम मौर्य अपने रिश्तेदार की बरात में शामिल होने आया था। बरात की तैयारियों के बीच भोजन बनाने का काम चल रहा था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गरम तेल से भरी कढ़ाई में गिर पड़ा। तेज चीख के साथ मौके पर अफरातफरी मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल राजेंद्र को कढ़ाई से बाहर निकाला। गंभीर झुलसने की स्थिति में परिजन उसे चंदौसी के अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर देर रात उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक का शरीर काफी हिस्से तक झुलस चुका है। उपचार जारी है। हादसे के बाद बरात की खुशियां अचानक थम सी गईं।