फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man was shot while sleeping in the field, a report was filed against two people including his brother

Budaun News: खेत पर सोते समय युवक को मारी गोली, सगे भाई समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 May 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot while sleeping in the field, a report was filed against two people including his brother
बिल्सी। खेत पर सो रहे युवक को सगे भाई समेत दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोली मारी दी। गनीमत रही कि गोली उसके हाथ पर ही लगी तो उसकी जान बच गई। गोली मारकर आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल काे सीएचसी पर भर्ती कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव उलैया निवासी टिंकू सागर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 17 मई की रात अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। वह वहीं पर सो गया, इसी दौरान उनका भाई उमेश और पदम सिंह आ गए और उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जो रिंकू के हाथ में लगा। इससे वह घायल हो गया। गोली लगने के बाद चीख पुकार मच गई तो दोनों आरोपी भाग गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल भेजा है। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया पीड़ित रिंकू की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed