{"_id":"6920c3883d78a815e90239a5","slug":"a-young-man-was-scalded-after-boiling-oil-fell-on-him-during-an-argument-badaun-news-c-123-1-sbly1035-151342-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कहासुनी के दौरान खौलता तेल गिरने से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कहासुनी के दौरान खौलता तेल गिरने से युवक झुलसा
विज्ञापन
उझानी। कछला कस्बे में कहासुनी के दौरान कढ़ाई में खौलता तेल शरीर पर गिरने से युवक झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कछला कस्बे के वार्ड नंबर- 10 निवासी योगेंद्र (28) पुत्र राजेंद्र का पड़ोस के व्यक्ति से जमीन की रंजिश बताई गई है। आरोपी की चाय-पकौड़ी की दुकान है। शाम को योगेंद्र दुकान पर पहुंचा तो फिर से कहासुनी हो गई।
बताते हैं कि कहासुनी के दौरान गैस चूल्हे से कढ़ाई गिर गई। खौलते तेल से योगेंद्र झुलस गया। उनके पीठ और दोनों हाथ में फफोले पड़ गए। मां रामगुनी ने बताया कि योगेंद्र तो दुकान के सामने खड़ा था। खौलता तेल उसके शरीर पर फेंका गया है। झुलसे युवक की मां ने कछला चौकी के पुलिस कर्मियों से शिकायत की है। परिवार के लोग योगेंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। उनका प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने योगेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।