{"_id":"69ac7f2a107ce00f9c061d80","slug":"a-young-man-raped-a-teenage-girl-sleeping-at-home-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158730-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में सो रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में सो रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता के शिकायती पत्र पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की रात उसकी 16 साल की बेटी घर में सो रही थी। आरोप है कि संजीव उर्फ बौंगा चुपचाप घर में छत के रास्ते घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने की आवाज पर परिवार के लोग जाग गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने पूरा मामला परिवार के लोगों को बताया।
शनिवार की सुबह को परिवार के लोग किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंच और शिकायती पत्र देकर पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।