{"_id":"66ef397327fd6423720346b6","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126221-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सुदेश राठौर का फाइल फोटो।
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बुधवाई निवासी सुदेश राठौर (33) पुत्र अमर सिंह की उपचार के दौरान शुक्रवार को उपचार मौत हो गई।सुदेश राठौर 18 सितंबर को ड्यूटी करके बदायूं से बाइक लेकर घर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पडौआ गांव के पास बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पिता अमर सिंह ने बताया कि सुदेश की प्राइवेट नौकरी थी, बुधवार शाम को बाइक से घर लौट रहा था। बाइक जैसे ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पड़ौआ गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया।
हालत में सुधार न होने पर परिजन शुक्रवार को बरेली से अलीगढ़ इलाज के लिए ले जा रहे थे कि बदायूं से निकलते ही शेखूपुर के पास मौत हो गई। उसके दो बेटे व एक बेटी है। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।