फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man committed suicide by hanging himself from a maize field scaffolding

Budaun News: मक्का के खेत की मचान में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself from a maize field scaffolding
उघैती के ​खितौरा में घटना स्थल पर बिलखते परिजन व मौजूद लोग। संवाद
उघैती। खितौरा भगवंत गांव के एक युवक ने मक्का के खेत पर लगे मचान से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खितौरा भगवंत निवासी अमन (18) पुत्र सुरेश चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वह छह दिन पहले ही घर आया था। मंगलवार देर शाम वह मक्का की रखवाली करने गया था। सुबह गांव के लोग खेत गए तो देखा कि उसका मचान में बने फंदे से लटका था। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या के संबंध में पूछताछ की। युवक दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed