फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A young man accused of harassing a girl on the street was beaten up by the crowd, including the girl herself.

Budaun News: सरेराह छेड़खानी के आरोपी युवक को छात्रा समेत भीड़ ने धुना

Sat, 20 Dec 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man accused of harassing a girl on the street was beaten up by the crowd, including the girl herself.
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पीटते हुए कोतवाली ले जाते युवक। स्रोत: वायरल वीडियो
उझानी। छेड़खानी के आरोप में एक युवक (18) की सरेराह पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रा और भीड़ में शामिल युवक उसे लात-घूंसों और चप्पलों से पीटते हुए कोतवाली के भीतर ले जाते दिख रहे हैं। आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे अकेला देख छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद भीड़ जुट गई। लिंक रोड से लेकर कोतवाली तक करीब एक घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।युवक को पीटते हुए भीड़ कोतवाली ले गई। वहीं छात्रा के भी परिजन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि वीडियो उन्होंने नहीं देखा है। जो लोग युवक को पकड़कर कोतवाली लाए थे, उनमें शामिल छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से इन्कार कर दिया तो उसे छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बोले, गलतफहमी में उसे पकड़ लिया गया। युवक फोन पर किसी को गाली दे रहा था, छात्रा ने समझा कि वह उसे ही निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed