फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman was severely beaten for not having a child; a report has been filed against her husband and six others.

Budaun News: बच्चा न होने पर महिला को किया अधमरा, पति समेत छह पर रिपोर्ट

Tue, 23 Dec 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A woman was severely beaten for not having a child; a report has been filed against her husband and six others.
बदायूं। शादी के 12 साल बाद भी विवाहिता के बच्चा नहीं हुआ तो पति समेत परिवार के लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। मायके पक्ष ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता के शिकायती पत्र पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेरठ के थाना नौचंदी के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी शफी अहमद ने बताया कि उसने अपनी बेटी शाहीन का निकाह बिसौली के पठानटोली निवासी मोहम्मद इसरार के साथ 12 साल पहले किया था। पुत्री के कोई बच्चा नहीं हुआ, इस कारण उसकी बेटी को पति इसरार, ससुर सलाउददीन, जेठ सरताज, जेठानी फरहाना, देवर फिरोज व देवरानी इकरा उर्फ गुड़िया आए दिन मारपीट करने लगी।
विज्ञापन

15 दिसंबर को घर के अंदर देर शाम इसरार व उसके परिजनों ने जान से मारने की नीयत से पकड़ लिया और स्टांप पेपर निकाल लिए। उस पर पुत्री से जबरन साइन करने को कहा। साइन करने से मना किया तो उस पर जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed