फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A wave of faith surged on Mauni Amavasya, worship was performed by taking a dip.

Budaun News: मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

Mon, 19 Jan 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged on Mauni Amavasya, worship was performed by taking a dip.
कछला गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
उझानी। मौनी अमावस्या पर कछला गंगाघाट पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। बदायूं समेत आसपास जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद घाट पर पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। उन्हें दक्षिणा भी भेंट की गई। संकीर्तन में महिलाओं ने भजन गाए।
विज्ञापन

गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से ही शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ कासगंज जिले की तरफ वाले घाट पर नजर आई। बदायूं, कासगंज, हाथरस और बरेली आदि जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा मैया का पूजन किया। सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया गया। मौनी अमावस्या के स्नान का खास महत्व बताया गया है। पुरोहित हरीओम शर्मा ने बताया कि इस दिन गंगा स्नान करने का कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed