{"_id":"6929eb4bd0286ada560d7ac8","slug":"a-truck-loaded-with-325-quintals-of-paddy-was-caught-for-tax-evasion-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151833-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टैक्स चोरी में 325 क्विंटल धान से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टैक्स चोरी में 325 क्विंटल धान से लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
बदायूं। मंडी टैक्स चोरी पर रोक लगाने के लिए सचिव सहसवान प्रभात यादव की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग के दौरान हरियाणा जा रहे 325 क्विंटल धान से लदे ट्रक को पकड़ लिया गया। इसमें मंडी टैक्स चोरी का मामला सामने आया। इस पर मंडी सचिव ने 1.7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई की खबर फैलते ही टैक्स चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
बृहस्पतिवार रात मंडी सचिव को सूचना मिली कि उझानी से एक आढ़ती मंडी टैक्स चोरी कर 325 क्विंटल धान से भरा ट्रक हरियाणा भेज रहा है। सूचना पर मंडी सचिव प्रभात यादव और मंडी निरीक्षक तरुणा शंकर राही ने कोल्हाई के पास ट्रक को रोका। कागजात मांगने पर चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वजन कराए जाने पर ट्रक में 325 क्विंटल धान लदा मिला।
इस पर सचिव ने मौके पर ही ट्रक को सीज कर 1.7 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। शुक्रवार को संबंधित व्यापारी ने पेनाल्टी की राशि जमा कर दी। इसके बाद ट्रक को रिलीज कर दिया गया। मंडी सचिव प्रभात यादव ने बताया कि इस माह अब तक टैक्स चोरी करने वालों से 2.10 लाख रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है।